कैथल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने कैथल शहर के एक मकान से 260 ग्राम अफीम बरामद की है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एएसआई प्रवीन कुमार की टीम वीरवार की शाम के समय चीका रोड स्थित ड्रेन पुल के पास गश्त पर थी। सूचना मिली कि सिरटा रोड निवासी प्रगट सिंह अफीम बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो घर पर उसके माता-पिता थे। प्रगट सिंह पत्नी के साथ कहीं गया था। पुलिस टीम ने सरपंच संदीप कुमार और पंच ललित की मौजूदगी में तलाशी ली। घर में बने स्टोर में गेहूं की टंकी के ऊपर रखी एक पॉलिथीन में 71 खाली पारदर्शी पन्नियाँ और अन्य पन्नियों में कुल 260 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी प्रगट सिंह के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाददेसी शराब सहित युवक गिरफ्तार
कैथल। थाना सदर पुलिस ने 14 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के एचसी विकास कुमार की टीम को सूचना मिली कि एक युवक गांव मालखेड़ी रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर गांव मालखेड़ी निवासी बलजीत उर्फ काला को पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद