कैथल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 25 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजन के अनुसार युवती 13 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। एसएचओ गीता ने बताया कि परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। संवाद