फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की मदद पर मिलेंगे 25 हजार रुपये : उपायुक्त

Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल पोसवाल ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते हुए उसे दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे (स्वर्णिम समय) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है, तो भारत सरकार की ओर से उस व्यक्ति को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसे स्वर्णिम समय कहा जाता है। यदि इस दौरान घायल को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए आमजन को चाहिए कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें