फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अजीमगढ़ में खेत से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव अजीमगढ़ में चोर खेत में लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। चोर ट्रांसफार्मर का अंदरूनी सामान निकालकर ले गए। बिजली निगम के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 82 हजार 50 रुपये है। मामले में गुहला थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि अजीमगढ़ गांव के एक खेत में लगा ट्रांसफार्मर 6 सितंबर की मध्यरात्रि चोरी हो गया। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोरी होने की पुष्टि हुई। शिकायत के अनुसार खेत में लगा बिजली कनेक्शन प्रदीप कौर के नाम पर है।
इसका उपयोग कुलदीप सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी अजीमगढ़ कर रहा था। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें