फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परशुराम सामुदायिक भवन को 2.5 करोड़ का बजट

Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
11kht_19_कलायत वार्ड 12 स्थित भगवान परशु राम सामुदायिक भवन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन संवाद प्लेटफार्म स्थानीय विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावशाली माध्यम बनकर उभरा है। इसी प्लेटफार्म के माध्यम से कलायत शहर के वार्ड 12 में वर्षों से अधर में लटके भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का निर्माण दोबारा शुरू करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

विकास का यह मुद्दा स्थानीय विधायक विकास सहारण ने विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया था। हालांकि अधिकारी निर्माण कार्य धरातल पर शुरू करवाने में देरी कर रहे थे। इस बाबत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कैथल दौरे के दौरान नगर पार्षदों ने जन संवाद पटल पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्माण का प्रारूप तैयार किया और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई। वित्तीय समिति के सदस्य प्रदीप राणा और अमित बैद ने तुरंत प्रभाव से इस पर अपनी स्वीकृति दी।

प्रभावशाली कार्यक्रम साबित हो रहा जन संवाद ः पार्षदों ने बताया कि जन संवाद प्लेटफार्म सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर रहा है। इससे न केवल समस्याओं की पहचान हो रही है, बल्कि समय रहते उनके समाधान भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कलायत में प्रस्तावित भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का निर्माण इसी दिशा में ठोस कदम है। परियोजना पूरी होने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित स्थान मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि चौक का भी होगा सुंदरीकरण

भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के बजट के साथ ही 15 लाख रुपये से महर्षि वाल्मीकि चौक के सुंदरीकरण पर भी वित्तीय अनुमोदन समिति के सदस्य अमित बैद और प्रदीप राणा ने अपनी स्वीकृति दे दी। वार्ड 12 के पार्षद अमित बैद ने इस प्रस्ताव को 26 अप्रैल को नगर पालिका सदन की बैठक में पेश किया था और हाउस के सभी सदस्यों ने इसे मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें