फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिकायतें आईं 25 और समाधान महज 17 का

Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद के समाधान शिविरों में सोमवार को कुल 25 शिकायतें आईं। इनमें से महज 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र संबंधित सात शिकायतें आई, जिसमें से दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पुलिस से संबंधित एक शिकायत आई। नगर परिषद कैथल से जुड़ी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित पांच शिकायतें आईं, जिसमें से तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में क्रिड विभाग से जुड़ी दो शिकायतें आईं, जनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। गुहला एसडीएम कार्यालय में भी क्रिड विभाग से जुड़ी आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सभी का मौके पर ही निवारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ डीआरडीए से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें