फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोगों को जागरूक कर रहीं 244 टीमें

Tue, 21 May 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसके तहत पूरे जिले में बचाव के लिए 244 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। इस प्रक्रिया के तहत अब तक दो लाख 15 हजार 444 घरों में सर्वे किया जा चुका है।

ऐसे में अब तक पूरे जिले में 525 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को भी विभाग ने लार्वा मिलने पर 18 लोगों को नोटिस दिया है। सर्वे में 44 हजार से अधिक लोगों के खून की जांच की जा चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू या मलेरिया का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए लोगों को लगातार जानकारी दी जा रही है। इस जानकारी में उन्हें बताया जा रहा है कि वे कैसे बचाव करें। लोगों से अपील है कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए अपने घर के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गली या नाली में पानी एकत्रित न होने दें। - डॉ. नीरज मंगला, डिप्टी सिविल सर्जन व मलेरिया व डेंगू के जिला नोडल अधिकारी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें