कैथल। सीवन में दो अज्ञात आरोपी बैंक गए एक व्यक्ति से 24 हजार रुपये ठगी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीवन निवासी फकीरिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को वह दोपहर के समय पंजाब नेशनल बैंक सीवन में 24 हजार रुपये जमा करवाने गया था। वहां पर दो व्यक्ति आए और उनमें से एक ने कहा कि आप मेरे ये दो लाख रुपये पकड़ लो, जो रुमाल में लपेटे हुए थे। आरोपियों ने उसके पैसे खुद पकड़ लिए और पैसे लेकर बहार चले गए। उसने उनका इंतजार किया लेकिन वे नहीं आए। आरोपी उसे दो लाख के रुपये के नाम से कागज पकड़ा कर चले गए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद