फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक उपभोक्ता के खाते से हड़पे 24 हजार, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड क्षेत्र में एक बैंक उपभोक्ता के साथ 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव चंदलाना निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि ढांड में एचडीएफसी बैंक में खाता है। इसका एटीएम कार्ड भी है। दस अगस्त को उन्हें एटीएम कार्ड से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये निकलवाये थे। इस दौरान उसके पीछे दो अज्ञात युवक एटीएम कक्ष में मौजूद थे। इसके बाद जब वह पैसे निकाल कर बाहर आया तो कुछ समय बाद उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाता से 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद नौ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम भी उसके पास है। बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकलेे है। उन्होंने कहा कि दो अज्ञात युवकों ने धोखाधड़ी से 24 हजार बैंक खाते से निकाले हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत ढांड थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें