फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला सचिवालय पर 24 घंटों का पड़ाव शुरू

Thu, 19 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्य कमेटी के आह्वान पर जिले की आशा कर्मियों ने विधायक के कार्यालय की बजाए प्रशासन के अनुरोध पर जिला सचिवालय परिसर में बुधवार को 24 घंटों का पड़ाव शुरू किया। राजपूत समाज की सभा व प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस बंदोबस्त के चलते उनका कार्यक्रम शांति के साथ संपन्न हो, इसलिए पड़ाव स्थल में बदलाव किया गया है।

जिला प्रधान सुषमा जडौला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दो तीन दौर की बात उनके संगठन साथ की है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लागू करने की घोषणा के लिए किसी शुभ मुहूर्त की इंतजार में है। जिले से भारी संख्या मे आशा कर्मी सचिवालय में जुटी। राज्य प्रधान सुरेखा ने कहा कि सरकार की उनकी मांगों के प्रति अनदेखी के चलते वे हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर हुई है। उन्होंने बताया कि 72 दिनों से उनकी हड़ताल लगातार चल रही है, इस बीच दो तीन दौर की बातचीत सरकार के अधिकारियों से हुई है, लेकिन अभी तक सरकार ने अपने पत्ते नहीं खोले है। उन्होंने भी निश्चय कर लिया है कि बिना मांगों के समाधान के उनके कदम अब पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


आशा कर्मियों के पड़ाव में कई संगठनों के नेता पहुंचे। जिनमें मुख्य रूप से भाकियू टिकैत ग्रुप के प्रदेश प्रधान रतन मान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के चलते संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के सांझे मोर्चे ने मिलकर लडऩे का फैसला किया है। आगामी 26 से 28 नवंबर को सारे राज्यों की राजधानियों मे 75 घंटों का पड़ाव डाला जाएगाा। इस अवसर पर किसान नेता गुरनाम, सतपाल दिल्लोवाली, मजदूर संगठन सीटू के नेताओं बसाऊ राम, नरेश रोहेड़ा, मास्टर जयप्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह व ब्लॉक प्रधान शिवदत्त शर्मा आशा कर्मी सुरेंद्र कौर गुहला, रीना खेड़ी, ममता सिरसल, सुदेश पाई, ममता ढांड, संतोष बालू ,संतोष सजूमा, कविता राणा राजौंद मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रात में बैठीं रहीं 200 आशाकर्मी

आशा कर्मियों का बुधवार रात्रि पड़ाव लघु सचिवालय परिसर में सर्दी के बीच जारी रहा। अपनी मांगो को लेकर लगभग दो सौ आशा कर्मी सारी रात धरने पर बैठी रही। जिला प्रधान सुषमा जाडौला ने बताया की अधिकतर आशा कर्मी बहनों ने नवरात्रे का व्रत भी रखा हुआ है। पर रात को प्रशासन की ओर से उनके लिए कोई भी इंतजाम व अन्य मुलभूत सुविधा अपल्बध नही करवाई गई। रोष स्वरूप सभी आशा कर्मी व्रत के दौरान रात भर धरने पर डटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें