फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुनाफा दिलाने का लालच देकर हड़पे 23.43 लाख

Fri, 05 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद के एक युवक से ऑनलाइन शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 43 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने युवक को मोबाइल में एप डाउनलोड करवाई और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। मुनाफा दिखने पर जब युवक ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो एप अचानक बंद हो गया।

राजौंद निवासी सुरेश कुमार ने थाना राजौंद में शिकायत देकर बताया कि अगस्त 2023 में उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को जयपुर निवासी सचिन बताया और शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। उसके कहने पर सुरेश ने अपने मोबाइल में ‘एआरके ट्रेड’ एप डाउनलोड कर उसमें अपने दस्तावेज अपलोड कर दिए।
विज्ञापन


सुरेश ने पहले एक रुपये भेजकर जांच की और फिर 50 हजार रुपये खाते में जमा करवा दिए। जब मुनाफा दिखाई दिया तो उसने 23 लाख 43 हजार रुपये और निवेश कर दिए। इसके बाद एप पर उसके वॉलेट में कुल 27 लाख रुपये दिखाई देने लगे। सुरेश ने बताया कि उसने यह निवेश कभी सचिन, कभी अजय, कभी
विज्ञापन


सागर तो कभी अक्षय नामक व्यक्तियों के कहने पर किया।

जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो एप बंद हो गया और आरोपियों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गए। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें