फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल चुराकर 23 हजार रुपये निकाले

Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कैथल में अज्ञात व्यक्ति ने रिक्शा चालक का मोबाइल फोन चुराकर उसके खाते से 23 हजार रुपये की राशि निकालवा ली। शुगर मिल कॉलोनी के मुलख राज ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि 17 मार्च को वह सेक्टर 21 ग्रीन बेल्ट में पेड़ की छांव में आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे नींद आ गई। जैसे ही उसकी आंख खुली तो उसने उसका फोन गायब मिला।
विज्ञापन


उसने फोन की पुलिस पोर्टल पर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई तथा 17 मार्च को ही सायं के समय डुप्लीकेट सिम निकलवा लिया। उसने बताया कि 19 मार्च को जैसे ही उसने नया फोन खरीदते हुए अपने सिम को शुरू किया तो उसके गूगल पे से 23 हजार रुपये की राशि कटने का मैसेज आया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शुभांशु ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें