फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिलेभर में आई 23 शिकायतें, पांच का मौके हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में निरंतर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां संबंधित अधिकारियों की ओर से आमजन की समस्याएं सुनीं जा रही हैं। मंगलवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कैथल में कुल 15 शिकायतें आईं। इनके तय समय में समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं नगर पालिका चीका में दो शिकायत प्राप्त हुईं और जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। राजौंद में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका समाधान मौके पर हो गया। वहीं, बीडीपीओ कार्यालयों की बात करें तो पूंडरी में पांच शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर समाधान हो गया है। जबकि अन्य तीन लंबित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गौरतलब कि जिला की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर संबंधित अधिकारियों की ओर से समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें