फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 ने दी कोरोना को मात, नए संक्रमितों की संख्या भी महज पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को फिर से कोरोना से संबंधित राहत की खबर आई है। संक्रमित 23 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है तथा नए केस महज पांच सामने आए। जबकि कोरोना से लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं हुई। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.17 हो गया है, वहीं निरंतर जिले की स्थिति में सुधार हो रहा है, जोकि राहत की बात है।डीसी ने बताया कि बुधवार को 23 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 5 नए केस सामने आए है। उन्होंने बताया जिला के लिए राहत की खबर है कि बुधवार को कोई भी कोरोना से कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। एक्टिव केस महज 89 रह गई है। जिले में 58 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। डीसी ने कहा कि जिले में अभी तक 2 लाख 2 हजार 978 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 74 हजार 485 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 28 हजार 493 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक में 23210 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 16450 कोविशील्ड तथा 6760 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें