फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 22 शिकायतें, 10 का निपटारा

Sat, 26 Oct 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के शुक्रवार भी नगर परिषद कैथल व अन्य सभी नगर पालिकाओं में समाधान शिविर लगाया। शिविर में कुल 22 शिकायतें आई। इसमें से 10 शिकायतों को मौके पर निपटान हुआ।

नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। कोई भी नागरिक शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्या संबंधित नगर परिषद/नगर पालिका में रख सकता है, जिनका समयबद्ध निपटान किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। बताया कि समाधान शिविर में नागरिकों ने अपनी प्रोपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, पानी निकासी आदि विभिन्न प्रकार की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी।
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल व अन्य सभी नगर पालिकाओं में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से चार शिकायतों को मौके पर समाधान किया गया। अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रीतू लाठर ने बताया कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें कुल नौ शिकायतें आई, जिनमें से छह का मौके पर समाधान किया गया। सरकार की सराहनीय पहल के मद्देनजर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें आने वाली शिकायतों में तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामित्व समस्याओं के समाधान के लिए लगाया शिविर
राजौंद। स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें महज दो समस्याएं आईं। सीडीपीओ अनु टांक, एसईपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में अब तक केवल दो ही समस्याएं आई है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए इस शिविर में आकर लाभ उठा सकता है। वहीं, राजौंद नगर पालिका परिसर में चल रहे समाधान शिवर में चौथे दिन भी कोई शिकायत नहीं आई। नगर पालिका सचिन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 अक्तूबर से नगर पालिका परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। लेकिन चार दिनों में नगर पालिका में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर नहीं आया। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नगर पालिका कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर वसुंधरा, अश्विनी कुमार, कर्म सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें