कैथल। पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी की हुड्डा सेक्टर 19 से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिन-दहाड़े बाईक चोरी करने के मामले को सुलझा कर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 3 आरोपी काबु किए हैं। उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल के अलग-अलग सभी स्पेयर पार्टस बरामद कर लिए गये। काबु किए गए आरोपियों में चोरीशुदा मोटरसाइकिल के अलग-अलग हिस्से करने वाला बाइक मिस्त्री भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाल्मिकी बस्ती सीवन गेट कैथल निवासी लक्षमण डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी लगा हुआ है, जो प्राईवेट कोठियों पर भी काम करता है। दिनांक 13 मई की सुबह वह सेक्टर 19-1 हुड्डा में शिव मंदिर के नजदीक स्थित कोठी में काम कर रहा था कि कोठी के बाहर खड़ी उसकी बाइक को नामालुम व्यक्ति चुरा ले गए। प्रवक्ता ने बताया थाना प्रबधंक सिविल इंस्पेक्टर प्रहलाद रॉय की अगुवाई में मामले की जांच एचसी अनिल कुमार द्वारा करते हुए देवीगढ़ केला गोदाम के पास खेतों में एक विरान कोठे में दबिश दी गई। जहां सूचना थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक मिस्त्री की मार्फत मोटरसाइकिल के हिस्से-पुर्जे अलग कर रहा है। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी कुलदीप उर्फ कुल्लू निवासी सुभाष नगर तथा बाइक मिस्त्री टीटू निवासी देवीगढ़ रोड को काबु कर लिया। आरोपी कुलदीप ने कबुला कि उसने अपने साथी अमित उर्फ मीतू निवासी बलराज नगर कैथल के साथ मिलकर बाइक चुराई थी तथा मिस्त्री को मोटरसाइकिल के अलग-अलग हिस्से करने के लिए बुलाया था, जिसे बाइक के चोरीशुदा होने की जानकारी दी गई थी। मौके से पुलिस द्वारा चोरीशुदा बाइक के अलग-अलग किए हुए सभी स्पेयर पार्टस बरामद कर लिए गए। पुलिस द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए वारदात में लिप्त आरोपी अमित को भी काबु कर लिया गया।