फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों के कारण परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। सीवन व इसके आसपास क्षेत्र की अधिकतर सड़कों का काफी बुरा हाल है। सड़क पर गड्ढे नही बल्कि गड्ढों में सड़क है। समाजसेवी सुरेंद्र सरदाना, राज कुमार वधवा पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, जरनैल सिंह धन्जू, संजय कंसल, नरेश कंसल, सुरेश मेहता, विक्की आहूजा, कंवल संदूजा, नरेंद्र सैनी, पाली सैनी, पूर्ण चंद सैनी, मुकेश तनेजा, मुकेश, अनिल संदूजा आदि का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं पर फिर भी अधिकारी इस और कोई ध्यान नही दे रहे हैं। अभी पिछले माह 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिला स्तरीय रैली थी तब सीवन-कैथल रोड पर पड़े गड्ढों को भरकर सिर्फ खानापूर्ति पूरी की थी पर अब फिर सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लग गए हैं। इसके अलावा भी आसपास के गांवों की और जाने वाली सड़कों पर काफी गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर यहां पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत सड़क पर पर भारी गड्ढों को भरकर वाहन चालकों को राहत देने का कार्य करना चाहिए। नही तो वे इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें