कैथल। आप पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन ही विकास तंवर क्योडक़ ने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। राज्यमंत्री एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सैनी ने विकास तंवर को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इसके बाद कैथल जिला भाजपा कार्यालय में कैथल जिला प्रभारी पवन तोमर, भाजपा नेता कैलाश भगत, चेयरमैन राजपाल तंवर, अरुण सर्राफ, राजरमन दीक्षित, कृष्ण ढुल, सुरेश क्योडक़ की अध्यक्षता में विकास तंवर के साथ बीरमपाल तंवर, रोहताश, श्याम लाल, ईश्वर, काला, रामकुमार, प्रदीप, सुरेश, लाखन, राजू, सतपाल ने भाजपा में अपनी आस्था जताई। विकास तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो युवाओं को मैरिट पर नौकरियां देकर जो राजनीतिक गुलामी खत्म की और देश के लोगों में देशभक्ति एवं विकासशील सोच को पैदा किया है, उसी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।