फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा में रही नारे लगाने को लेकर होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद में आयोजित सीएम की जनसभा में भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा व कमलेश ढांडा के समर्थकों में नारे लगाने को लेकर होड़ लगी रही। जैसे ही एक पक्ष के कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते। दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता उसके जवाब में दोगुने जोर से नारे लगाते। एक बार कार्यकर्ताओं ने कमलेश ढांडा जिंदाबाद, मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए तो उसके जवाब में धर्मपाल शर्मा के समर्थकों ने उतने ही जोर से नारे लगाए और साथ में सीएम जिंदाबाद के नारे लगाए। दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने बैठक में दबदबा बनाए रखने का प्रयास दिखाया।
विज्ञापन

वीके सिंह के बोलने पर जताई आपत्ति : कलायत हलका से वरिष्ठ भाजपा नेत्री कमलेश ढांडा को मुख्यमंत्री के आने से पहले ही भाषण दिलवा दिया गया। इसके बाद नगर पालिका के पूर्व ईओ रहे वीके सिंह को बोलने के लिए कहा गया। इस पर कमलेश ढांडा के पुत्र व समर्थकों ने ऐतराज जताया। तुषार ढांडा ने कहा कि पार्टी के नेताओं को डेकोरम के हिसाब से बुलवाना चाहिए। जब सीएम आए तो केवल धर्मपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर को ही बोलने का अवसर मिला।
राजौंद में रैली को कमलेश ढांडा, डॉ. सुखदेव कुंडू ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजपाल तंवर, जिलाध्यक्ष अशोक ढांड, रामपाल राणा, अजीत चहल, डॉ. संदीप राणा, शकुंतला वजीर खेड़ा, वी के सिंह राणा, नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलविंद्र राणा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

पूंडरी में दिनेश कौशिक तो राजौंद में धर्मपाल शर्मा का सिलिंडर उठाने को कहा : सीएम जब उज्ज्वला योजना की उपलब्धि गिनवा रहे थे तो उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक भी घर ऐसा नहीं हैं, जहां गैस सिलिंडर न हो। अभी भी यदि किसी के घर सिलिंडर नहीं है तो वह डीएफएससी या एसडीएम कार्यालय में अर्जी दें, 30 घंटे के भीतर-भीतर सिलिंडर मिल जाएगा। राजौंद में उन्होंने कहा कि यदि इस पर भी सिलिंडर न तो मिले तो आज अधिकारी आचार संहिता के कारण नहीं आए। आप भाजपा नेताओं या फिर धर्मपाल शर्मा के घर से सिलिंडर ले आना। पूंडरी में उन्होंने मजाक-मजाक में विधायक दिनेश कौशिक के घर का सिलिंडर उठाकर लाने की बात कही तो ठहाका गूंज उठा।
भाजपा प्रत्याशी की प्रशंसा कर वोट मांगी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी को वे वर्ष 1990 से जानते हैं। वे बड़े ही कर्मठ हैं और लगन से संगठन का काम करते हैं। आप उन्हें जितवाएं। वे आपके इलाके का विकास करवाएंगे।
उधर, पूंडरी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह के कानून को खत्म करने की बात कहकर टुकड़े-टुकड़े गैंग को प्रोत्साहन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पूंडरी स्थित हुडा मार्केट में कस्बा वासियों को संबोधित कर रहे थे। पूंडरी में नायब सैनी के समर्थन में हलका विधायक दिनेश कौशिक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मौके पर विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, रणधीर गोलन, सुभाष हजवाना, मुख्तार साकरा, मुनीष खुराना, योगेश उप्प्ल, राजेंद्र शर्मा सिरसल, हरीश लाल, श्रवण सिंगला, विनोद बंसल, कृष्ण पिलनी, नपा चेयरपर्सन संतोष खुराना, वाईस चेयरमैन जयपाल सैनी, जितेंद्र राणा पार्षद, पवन सैनी, नरेंद्र पटपटिया, अजीत बख्शी, डा. देवेंद्र सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें