फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी को शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला रंगें हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला रंगें हाथों गिरफ्तार
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया पुलिस ने काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां एक न्यायालय में कार्यरत पुलिस कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला को पुलिस ने काबू किया है। वह शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये वसूल रही थी।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत डीसी डा. प्रियंका सोनी को दी गई। जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। सिविल लाइन एसएचओ प्रह्लाद राय ने बताया कि यहां एक न्यायालय में कार्यरत पुलिस कर्मचारी हरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक महिला उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। वह उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रही है। इसकी शिकायत उसने डीसी को दी। डीसी ने नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उसने बताया कि वह महिला उसे एक केस के सिलसिले में कोर्ट में मिली थी। इसके बाद वह उससे फोन पर बातचीत करने लगी और उसे एक दिन अपने घर पर बुलाया एवं अपनी मर्जी से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी और एक बार उससे 20 हजार रुपये ले गई। इसके बाद उसे नौकरी से हटवाने की धमकी देकर उससे 1.30 लाख रुपये ओर देने की मांग करने लगी। मंगलवार को डीसी द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति के बाद ईएसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई सुनीता, सिपाही कुलदीप कौर, एचसी विजेंद्र कुमार, एचसी राममेहर, सिपाही कंवलजीत सिंह ने अर्जुन नगर में महिला महिंद्रो को 50 हजार रुपये ब्लैकमेलिंग के लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें