फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर भवन के सामने पुली टूटने से हादसों का भय बना

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर भवन के सामने पुली टूटने से हादसों का भय बना
विज्ञापन

फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। जींद रोड़ पर आंबेडकर भवन के सामने पुली टूटने से हादसों का भय बना है। वार्ड नंबर 7 के लोग कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे। जिससे यह टूटी हुई पुलिया के साथ बना गहरा गड्ढा हर समय दुर्घटना का निमंत्रण दे रहा है। वार्ड वासी रघुबीर, शमशेर, दलबीर, बलबीर, राजकुमार, रामफल, हवा सिंह ने कहा कि पुलिया टूटने से सडक़ भी टूट रही है। जिससे कई बार इसमें पशु भी गिर जाते है और इस सडक़ के कारण कई बार घटना घट चुकी है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा। इन लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए ताकि कोई घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें