व्हॉटस-एप ग्रुप में डाली अश्लील वीडियो, पुलिस को दी शिकायत
कैथल। जिले में एक महिला सरपंच द्वारा बनाए गए व्हॉट्स-एप ग्रुप में एक युवक ने दर्जनों अश्लील वीडियो डाल दिए। इस ग्रुप में जिले के आला अधिकारियों सहित कई सम्मानित व्यक्ति थे। सरपंच की ओर से इस मामले में पुलिस में शिकायत दी गई है। इस ग्रुप में करीब 170 लोगों को जोड़ा गया था और वीडियो देखने के बाद ज्यादातर ने ग्रुप छोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि जब वीडियो डालने वाले को फोन करके उसकी गलती का अहसास करवाया गया तो उसने गलती मानने की बजाय उलटा सरपंच से बदतमीजी की। सरपंच ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीवन एसएचओ राधेश्याम ने बताया कि हमारे पास सरपंच की तरफ से शिकायत आई है, जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने की शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।