फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजुपुरा में ग्राम सचिवालय बनकर तैयार, अब उद्धाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजुपुरा में ग्राम सचिवालय बनकर तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन

फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव पिंजुपुरा में ग्राम सचिवालय बन कर पूरी तरह से तैयार है। अब इसके लिए केवल उद्घाटन का इंतजार है। सरपंच रेनू बाला और ग्राम सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम सचिवालय का फायदा पंचायतों को तो होगा ही साथ ही ग्रामीणों को इससे खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम सचिवालयों की स्थापना के बाद ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ग्राम सचिवालय में बुनियादी सुविधाएं जैसे समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली बुढ़ापा व विधवा पैंशन, सीएससी केंद्र से संबंधित कार्य, प्रमाण पत्र, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध होगा। ग्राम सचिवालयों का सीधे तौर पर ग्रामीणों को ही फायदा होगा। ग्राम सचिवालयों में ही नवजात बच्चों के जन्म पंजीकरण की सुविधा होगी। इसके साथ ही यहां मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाए जा सकेंगे। बिजली और पानी के बिल आदि भी यही भरे जा सकेंगे। ग्राम सचिवालय का उद्घाटन जल्द ही जिला प्रशासनिक अधिकारी से करवाया जाएगा और शीघ्र ही बुनियादी सेवाएं जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें