फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डु नंबर 17 में 33 हजार पावर की हाईवोल्टेज तारें बनी है खतरा..

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 17 में 33 हजार के हाई वोल्टेज तार दे रहे हादसे को दावत
विज्ञापन

लोगों का आरोप, बिजली विभाग तारें हटाने के लिए मांग कर रहा लाखों रुपये, समस्या का समाधान न होने पर उतरेंगे सड़ पर
फोटो नंबर-07 व 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में देवीगढ़ रोड पर स्थित वार्ड नंबर 17 में घरों की छतों के ऊपर से जा रहे 11 व 33 हजार पावर की हाई वोल्टेज तारें यहां के लोगों के लिए खतरा बने हैं। जिसे हटाने के लिए बिजली विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिससे वार्ड वासियों में विभाग के खिलाफ गहरा रोष है। वहीं वार्ड वासियों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है।
वार्डवासी सिंगारा राम, रामकला, कृष्ण, सतपाल ने बताया कि हाई वोल्टेज तारों को हटाने की मांग पर हम लगातार चार महीनें तक बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट चुकें है। लेकिन बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिससे इन हाई वोल्टेज तारों से किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

महिला संतरो, गुडी, हेमलता, शीला, रानी ने बताया कि विभाग जानबूझकर हमारी इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा है। जबकि हम लगातार हाउस, टैक्स, बिजली बिल व पानी सहित अन्य बिलों का भुगतान करते हैं। लेकिन इस पर विभाग यह जवाब देता है हाई वोल्टेज तारें केवल वहीं से गुजर रही हैं, जहां पर सरकारी जमीन है। विभाग ने हुडा सेक्टर 18 से तारों को हटा दिया। लेकिन वे हमारे वार्ड में ही नहीं हटा रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विभाग ने की रुपयों की डिमांड : वार्ड नंबर 17 के पार्षद वेद प्रकाश ने बताया कि विभाग इन हाई वोल्टेज तारों को हटाने के लिए चार से पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। लेकिन यहां पर वार्डवासी यह राशि देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार होगा समस्या का समाधान : बिजली विभाग के एसई बलजीत रंगा ने बताया कि 33 हजार हाई वोल्टेज तारों को हटाने के लिए आला अधिकारियों से परमिशन लेनी पड़ती है। जिसके लिए सरकार की ओर से एक फीस निर्धारित की गई है। फीस भरने और तारों के लिए जगह देने के बाद ही वहां से तारें हटाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें