फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आज से फिर रुकेंगे 128 बसों के पहिए, अन्य विभागों में भी कामकाज होगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आज से फिर रुकेंगे 128 बसों के पहिए, अन्य विभागों में भी कामकाज होगा प्रभावित
विज्ञापन

रोडवेज सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को हड़ताल में हिस्सा लेने का किया अह्वान
आज से दो हजार से अधिक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज से 10 से अधिक विभागों के दो हजार से अधिक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव रोडवेज विभाग में होने की आंशका है। जहां करीब 128 से अधिक बसों के पहियों पर ब्रेक लग जाएगी। हड़ताल में पीडब्यलयूडी, नगरपालिका, एनएचएम, आंगनबाड़ी वर्कर, वन विभाग, पटवार एंव कानूनगो एसोसिएशन, अध्यापक संघ, अतिथि अध्यापक संघ, किसान सभा सहित अन्य कर्मचारी सांगठन हड़ताल में भाग लेंगे।
एक ओर जहां कर्मचारियों की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों जी जान से इसे सफल करने का प्रयास कर रहे है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल डयूटियों पर लगा दिया है।
विज्ञापन

एसकेएस व महासंघ ने चलाया जनसंपर्क अभियान:-सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर एसकेएस व हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने नए बस स्टैंव् व लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर एसकेएस के जिला प्रधान जसबीर सिंह, सुरेश मराठा, महाबीर संधू, प्रवीन क्योड़क, रामफल शिमला, राजकुमार नेपेवाला, रामफल सिरटा, रणबीर बालू, बिजेंद्र बालू, दिलबाग, सुखदेव सिहं, सतनाम व संदीप सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहं।
विज्ञापन

भारी पुलिस व डयूटी मेजिस्ट्रेट की मांग की:-रोडवेज विभाग के जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रव्यपा हड़ताल के तहत रोडवेज बसों को चलाने के लिए डीसी को पत्र लिखकर एक ड्यूटी मेजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल को तैनात करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें