फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी लेकिन कोहरे की गहनता से हुई परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान बढ़ा, कोहरे ने बढ़ाई परेशानियां, दृश्यता तीन मीटर
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद महज तीन मीटर तक मुश्किल थी दृश्यता, ठंड के कारण भी परेशान रहे लोग
फोटो नंबर-39 व 40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार सुबह आठ बजे के बाद सड़कों पर घना कोहरा छा गया। जिससे ठंड बढ़ी और लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी तो जरूर हुई है लेकिन केवल तीन मीटर तक ही दृश्यता से पैदल चलने में भी काफी कठिनाई हुई। मौसम विभाग के अनुसार 5 व 6 जनवरी को कोहरा न होकर दो दिनों तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रेंगते रहे वाहन : वीरवार को सुबह आठ बजे के बाद अचानक छाये कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सड़क पर तीन मीटर तक भी दृश्यता नहीं रही। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इस कोहरे से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें