33 केंद्रों पर होगी होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
- परीक्षा केंद्र संख्या 306 पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरके पुरम कैथल को परीक्षार्थी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमेटी चौक कैथल पढे़ं : डीसी
प्रत्येक सत्र में 9500 परीक्षार्थी भाग लेंगे, दोनों सत्रों में सभी परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी दर्ज
फोटो नंबर-06 व 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस विभाग में सिपाही की परीक्षा को लेकर डीसी से सभी अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा से लेकर परीक्षा की अन्य तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। डीसी धर्मवीर सिंह ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों का आह्वान किया कि वे रविवार को प्रात: कालीन एवं सायं कालीन सत्रों में पुलिस पुरुष सिपाही (जनरल ड्यूटी) पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को नकल रहित एवं शांति पूर्वक संपन्न करवाएं।
आयोग ने परीक्षा केंद्र संख्या 306 पर दर्ज गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरके पुरम कैथल दिखाया गया है, जबकि यह परीक्षा केंद्र गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमेटी चौक कैथल है। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची में इस परीक्षा केंद्र का पता गलती से आरके पुरम कैथल कर दिया गया है। डीसी ने कहा कि प्रात: कालीन सत्र में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक और सायं कालीन सत्र में 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि कैथल शहर में 26 शिक्षण संस्थानों में 33 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। लिखित परीक्षा के हर सत्र में 9500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्र नंबर 306 के बारे में बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर जानकारी देने के लिए एक-एक प्रतिनिधि तैनात किया जाए, ताकि परीक्षा केंद्र के पते में गलती की वजह से उम्मीदवारों को परेशानी न हो। संबंधित परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी इस बारे में नोटिस लगाया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को सुविधा रहे। सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक आयोग द्वारा जारी हिदायतों को ध्यान पूर्वक पढ़ें तथा इन हिदायतों के अनुसार ही लिखित परीक्षा को संपन्न करवाएं। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, आयोग के अंडर सेक्रेट्री सुंदर लाल, सहायक रामनिवास सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।