फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.

विज्ञापन
विज्ञापन
2.8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानियां
विज्ञापन

फोटो नंबर-33
कैथल। मौसम में गिरावट का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। यह 0.3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जिस कारण दिन में भी ठिठुरन जारी थी। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह नौ बजे के बाद ही सड़क से कोहरा हटा। जिसके बाद स्थित कुछ हद तक सामान्य हुई। सुबह के समय कोहरे से लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा और धूप निकली। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा। अभी अगले दो दिनों तक ऐसे ही तापमान घटने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें