चंदाना में नहीं पहुंचती बस, विद्यार्थी लगा रहे गुहार
पटियाला से दोपहर 12 बजे के बाद कोई बस नहीं कैथल के लिए
पहले आती थी काफी संख्या में बसें
फोटो नंबर 40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में बसों को लेकर लोग परेशान हैं। बसों की की से जूझ रहे लोगों ने अमर उजाला को बताया कि पटियाला से दोपहर 12 बजे के बाद कोई बस नहीं हैं। जबकि नाइट सर्विस बंद करने से पहले कई बसें आती थीं। वहीं गांव चंदाना में कोई बस सेवा नहीं है। जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कैथल निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उसे पटियाला जाना पड़ता है। पहले पटियाला के लिए 6 बजकर 20 मिनट पर बस आती थी। जिससे सैकड़ों की संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा था। लेकिन जब से ओवर टाइम खत्म किया गया है। तभी से पटियाला से दोपहर 12 बजे के बाद एक भी बस नहीं हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग कैथल से पटियाला, चीका से पटियाला, पटियाला से चीका व पटियाला से कैथल आते-जाते हैं। लेकिन उन्हें बस न मिलने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसे रूटों पर तो कम से कम बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
वहीं आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थी बीशू बैनिवाल ने बताया कि बस सेवा की समस्या को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत लगाई गई। परंतु बस सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई। कई बार जीएम से मिले चुके हैं। उन्होंने बस सेवा लागू करने से साफ इनकार कर दिया। मजबूरीवश सभी ग्रामवासी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उसने बताया कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं आईटीआई, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में पढ़ने के लिए आते हैं।