फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से नहीं कोई सरोकार, भाजपा सरकार के दिन बचे हैं चार-सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता से नहीं कोई सरोकार, भाजपा सरकार के दिन बचे हैं चार : सुरजेवाला
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार युवा विरोधी है। रोजगार देने की बजाए युवाओं से रोजगार छीने जा रहे हैं। चुनावों में हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा भी भाजपा सरकार द्वारा हवा हवाई हो गया है। हरियाणा में 10 हजार नौकरियां न देकर इस सरकार का रोजगार मामले में युवा विरोधी चेहरे को बेनकाब हुआ है। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने तीन साल से फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की सिफारिश केंद्रीय कृषि लागत व मूल्य आयोग को क्यों नहीं भेजी? प्रधानमंत्री मोदी मूल्य नहीं देते और मुख्यमंत्री तो सिफारिश भी नहीं करते। ये भाजपा के घिनौने चेहरे के एक और अध्याय को बेनकाब करता है। आज भाजपा राज में किसानों से अन्याय किया जा रहा है, रोजगार मामले में युवाओं की अनदेखी हो रही है, गरीब का शोषण, व्यापारी से मनमानी, कर्मचारी पर अत्याचार हो रहा है, हर वर्ग में हाहाकार है। इसलिए अब सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जनता से सरकार को नहीं कोई सरोकार, भाजपा सरकार के दिन बचे हैं चार, झोला उठा अब विदाई को हो तैयार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें