फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने शहर में उतारे 14 इलेक्ट्रिशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने शहर में उतारे 14 इलेक्ट्रिशियन
विज्ञापन

दो से तीन दिनों में शहर में अधिकतर जगहों की लाइटें ठीक होने की उम्मीद
फोटो संख्या-21, 22 व 23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला के स्ट्रीट लाइट संबंधी अभियान का बड़ा असर है। मंगलवार को नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने संज्ञान लेते हुए 14 इलेक्ट्रिशियन शहर में उतार दिए जो स्ट्रीट लाइटों के खराब होने संबंधी जानकारी जुटाएंगे और अगले दो से तीन दिनों में इन्हें ठीक करेंगे। शहर में दो जगह नगर परिषद को भी लाइटें ठीक करने में परेशानी आ रही हैं।
विदित रहे कि शहर में स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर लोग अमर उजाला को फोटो भेज रहे थे। जिस पर डीसी ने भी संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को तलब किया था। लेकिन मंगलवार को उनकी हाईकोर्ट में पेशी होने के कारण बैठक नहीं हो पाई। वहीं नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि परिषद के पास मौजूद 14 इलेक्ट्रिशियनों की विशेष ड्यूटी लगा दी गई है। जो दो-तीन दिनों तक सभी जगह खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की रिपोर्ट तैयार कर इन्हें ठीक करेंगे। इसके अलावा जहां सामान की जरूरत है, उसके लिए भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

दो जगह लाइटें ठीक करवाने में परिषद को भी परेशानी : शहर में सेक्टर 19 व 20 को जोड़ने वाली ढांड रोड की मुख्य सड़क पर खराब लाइटों को पूरी तरह से बदला जाएगा। बताया जा रहा है कि यह पूरा का पूरा ब्लॉक खराब हो गया है। इसलिए इसके लिए अलग से टेंडर होगा। इसके अलावा जवाहर पार्क के लिए मेंटेनेंस का ठेका लेने वाले ठेकेदार की ही जिम्मेवारी होती है। अभी यह ठेका नहीं छोड़ा गया है। इसी कारण यहां परेशानी आ रही है। चेयरपर्सन का कहना है कि तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि शहर में सभी जगह स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। ढांड रोड व जवाहर पार्क में स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा शहीद स्मारक, सेक्टर 20 के पार्क सहित जहां भी लाइटें खराब हैं, उन्हें भी ठीक करवा दिया जाएगा।

शहर में अभी भी कई जगह लाइटें खराब, लोग भेज रहे हैं फोटो
अभी हालात खराब
फोटो संख्या-22 व 23
छात्रावास रोड से संजय मित्तल ने कहा कि यहां लाइट कई माह से बंद पड़ी है। इसे ठीक करवाया जाए।
फोटो संख्या-24 व 25
अर्जुन नगर निवासी साहिल ने बताया कि विश्वकर्मा धर्मशाला के पीछे लाइट कई बार बदली जा चुकी है। लेकिन हर बार खराब हो जाती है। इसे ठीक करवाया जाए।
फोटो संख्या-21
पट्टी अफगान से होशियार सिंह ने कहा कि यहां स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक करवाया जाए।
फोटो संख्या-5
पुराना अस्पताल रोड पर भी पाठकों ने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक करवाया जाए।
फोटो संख्या-29
रजनी कॉलोनी निवासी विष्णु दत्त ने बताया कि राधा-कृष्णा स्कूल के निकट स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें