दुष्यंत चौटाला की रैली पर जनसंपर्क अभियान चला दिया निमंत्रण
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की पांडू पिंडारा में होने वाली रैली को लेकर पार्षद प्रतिनिधि व दुष्यंत वादी संजय जागलान ने कसान, तारागढ़, सौंगरी, गुलियाणा, खेड़ी रायवाली, व किठाना गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भारी संख्या में जींद पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि लोगों में खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों को दुष्यंत के अंदर जन नायक चौ. देवीलाल की छवि दिखाई दे रही है। क्योंकि स्व.देवीलाल ने ही सबसे पहले बुढ़ापा पेंशन, ट्रैक्टर टोकन, किसानों के कर्जे माफी, कन्याओं के लिए योजना व छत्तीस बिरादरी के हकों की पैरवी की थी। उन्हीं के पद् चिन्हों पर चलते हुए युवा सांसद कार्य कर रहे हैं। इसलिए आज का युवा दुष्यंत चौटाला की रैली की सफलता के लिए भारी तादाद में जीन्द पहुंचेगा। आने वाले चुनावों में दुष्यंत चौटाला के उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। जिसकी बदौलत दुष्यंत का हरियाणा का मुख्यमंत्री बनना तय है। इस मौके पर सुभाष तारागढ़, जोगेन्द्र कसान, धूप सिंह माजरा, नरेश दलाल, बिन्द्र ढाण्डा, राजेन्द्र ढाण्डा, चन्दरूप ढांडा किठाना, महिपाल ढाण्डा, ओमप्रकाश चहल किठाना, पवन राहेड़ा, सतपाल रोहेड़ा, होशियार सिंह माजरा रोहेड़ा, विक्रम गुलियाणा, सोनू गुलियाणा, कृष्ण गुलियाणा कार्यकर्ता मौजूद रहे।