फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुपूर्व पर सजे गुरुद्वारे, नीम साहिब व मंजी साहिब गुरुद्वारे में पहुंचने शुरु हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुपूर्व पर सजे गुरुद्वारे, नीम साहिब व मंजी साहिब गुरुद्वारे में पहुंचने शुरु हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

आज पूर्णिमा पर नगर कीर्तन के साथ लगेगा मेला
गुरुपूर्व की पूर्व संध्या पर स्कूलों में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम
फोटो नंबर-05, 41 व 42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें सिख समाज के सैंकड़ो पुरुष व महिलाएं भाग लेगी। महोत्सव को लेकर डोगरा गेट स्थित श्री नीम साहिब गुरुद्वारा व श्री मंज साहिब गुरुद्वारा को भव्य ढंग से सजा दिया गया है। शुक्रवार को गुरुद्वारे में लगने वाले मेले में सैंकड़ों श्रद्धालु माथा टेक मनोकामनाएं मांगेगे।
इससे पहले गुरुपूर्व की पूर्व संध्या पर श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस व गुरुपूर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

फोटो-6
कैथल। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में गुरुपर्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस व गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर बच्चों व अनेक अध्यापकों द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। गुरु नानक देव जी की वाणी व उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। हिन्द की चादर कहलाने वाले गुरु तेग बहादुर जी ने कैसे हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर किए यह भी बच्चों के साथ सांझा किया गया। तेजिंदर कौर ने दशम गुरुओं की मानवता, त्याग व बलिदान की गाथा का गुणगान किया। मैरी व वीणा रानी अधियापिकाओं ने भी सिख धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी यह कुर्बानियां युगों-युगों तक हमें स्मरण रहेंगी व हमें प्रेरणा देती रहेंगी ।
फोटो-10
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में गुरू नानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई। स्कूल के छात्रों ने गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यापिका जसबीर कौर ने गुरू नानक देव जी के जीवन से संबंधित जानकारी छात्रों को दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य व क्षेत्रिय निदेशिका सुमन निझावन ने कहा कि गुरू नानक देव भारतीय संत परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
विज्ञापन

फोटो-11
कैथल। दिल्ली पब्लिक विद्यालय कैथल में गुरू पर्व व गीता जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में हुई विभिन्न प्रतियोगिताए करवाई गई। जिसमें भाषण, आदर्श वाक्य, कविता, नृत्य, निबंध लेखन व प्रश्रोत्तरी के माध्यम से गीता का संदेश दिया व गुरू नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जूनियर विंग के बच्चों ने गुरू निम साहिब गुरूद्वारे में जाकर गुरू के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्याध्यापिका जसप्रीत मित्तल व प्रधानाचार्य रॉनी थॉमस ने बच्चों को देश की उन्नति का आधार स्तंभ मानते हुए उज्ज्वल भारत में गुरू नानक देव के जीवन चरित्र व गीता के आर्दशों पर आधारित महत्वपूर्ण बिन्दुओं को सांझा किया । स्कूल चेयरमैन सतीष बंसल ने सभी बच्चों को इस विशेष पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें