शनिवार व रविवार को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के लिए लगाई ड्यूटी
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 17 व 18 नवंबर को प्रात: कालीन व सायं कालीन में होने वाले ग्रुप डी के पदों हेतू आयोजित करवाई जा रही लिखित परीक्षा को नकल रहित तथा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उडनदस्ता अधिकारी / डियूटी मैजिस्ट्रेट नियुञ्चत किए गए हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने हेतू नगराधीश श्री विजेंद्र हुड्डा को नोडल अधिकारी नियुञ्चत किया गया है। डीसी धर्मवीर सिंह द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तहत 17 व 18 नवंबर को प्रात: कालीन साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक व सायं कालीन 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक होने वाली ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के समय उडनदस्ता व ड्यूटी मेजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।