फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे 140 कर्मचारियों के घर पर दिवाली के दिन नहीं आएंगी इस बार खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर धरना दे रहे 140 कर्मचारियों के घर नहीं आएगी खुशियां
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद में काम की मांग कर रहे कर्मचारियों के घर इस बार दिवाली की खुशियां नहीं आएगी। कारण है कि उनकी परिषद में अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही। सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान शिवचरण ने कहा कि 140 कर्मचारी परिषद में पिछले छह माह से धरनारत हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार द्वारा एक बार सितंबर माह में और एक बार 5 अक्तूबर को अनुमति के लिए पत्र जारी किया जा चुका है। जिसमें उनके अनुबंध को बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन फिर भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में डीसी को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। डीसी के स्तर पर भी सुनवाई नहीं हुई। आज जब पूरा देश त्योहार मना रहा है। इन कर्मचारियों के घरों में भी खुशियों की उम्मीद है। लेकिन शायद अधिकारियों को इनकी कोई परवाह नहीं है। उनकी मांग है कि 140 कर्मचारियों का अनुबंध बढ़ाते हुए उन्हें रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें