फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2101 माटी के दीप जलाकर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
2101 माटी के दीप जलाकर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
विज्ञापन

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाजेशन की कैथल टीम द्वारा मिशन माटी दीप का आगाज
बेटी खुशी, शिवांतिका प्रजापति व नेहा बिढान ने किया सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ
फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन की कैथल टीम द्वारा प्रजापति समाज मिशन माटी दीप को आगे बढ़ाते हुए कैथल में भी रविवार को भाई उदय सिंह के किले पर 2101 माटी के दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया। बेटी खुशी, शिवांतिका प्रजापति व नेहा बिढान ने सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैथल जिले की विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के लोग और शिक्षा, खेल के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त लोगों ने शिरकत की। सन्देश दिया गया कि माटी के दीप जलाकर ही दीपावली मनानी चाहिए क्योंकि मिट्टी के दीप जलाने से कीड़े मकोड़े नष्ट हो जाते हैं। प्रजापति समाज मिशन माटी दीप के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 2101 माटी के दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने से देश मुद्रा देश में रहेगी।
विज्ञापन

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन द्वारा पिछले साल भी दीपावली पर मिशन माटी दीप के तहत लोगों को जागरूक किया था। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष बलबीर टाक हाबड़ी, प्रदेश सचिव विनोद डीग, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल प्रजापति प्रदेश सचिव शीशपाल गोरां खेड़ी, राधे श्याम प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र प्रजापति बाबा लदाना, विक्की बाबा लदाना, मैडम रेखा प्रजापति, मेडम राजरती प्रजापति, मास्टर प्रवीण प्रजापति, मनजीत सिंह, अंजू आर्या, खुशी बिढान, नेहा बिढान, ज्यभगवान संगरोली, कुलदीप प्रजापति चीका, राममेहर बाबा लदाना, संदीप प्रजापति बाबा लदाना, विष्णु टांक हाबड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें