फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान योग आश्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष से छीने 62 हजार व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष से छीने 62 हजार और मोबाइल
विज्ञापन

कैथल। दो युवकों ने ध्यान योग धर्मा आश्रम में घुसकर ट्रस्ट के अध्यक्ष से 60 हजार रुपये नकद और मोबाइल सहित अन्य कार्ड छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रावास रोड कैथल निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ध्यान-योग धर्मा के आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। गत 28 अक्तूबर को वह अपने फ्रेंड्स कालोनी स्थित आश्रम में थे। करीब 2 बजे दो लड़के आए और उससे उसकी आईडी मांगने लगे। उसने उन्हें आईडी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसकी जेब से 62 हजार रुपये, एटीएम, आईडी कार्ड व उनके मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें