लड़के के विवाह में न शगुन लेंगे न देंगे, लड़की के विवाह में नहीं बंटेंगे मिठाई के डिब्बे
आढ़तियों ने नई अनाज मंडी में हुई बैठक में लिया कई फैसला
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आढ़तियों की एक बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आढ़तियों ने फैसला लिया है कि वे लड़कों के विवाह में न शगुन लेंगे, न ही देंगे। साथ ही लड़की के विवाह में मिठाई के डिब्बे भी नहीं बांटे जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले धान के सीजन को देखते हुए कई अन्य फैसले भी लिये गये। जिनका बैठक में उपस्थित आढ़तियों ने तत्काल मंजूर कर लिया।
बैठक में सबसे पहले कैथल के प्रसिद्ध निर्यातक विष्णु मित्तल व उसके भाइयों द्वारा मंडी के जो पैसे देने है, उन पर विचार विमर्श हुआ। मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने आढ़तियों से आग्रह किया कि विष्णु इटेबल की ओर जिस आढ़ती का बकाया एक अप्रैल 2016 को बाकी रहता है। उसकी लिस्ट बनाकर आढ़ती मंडी एसोसिएशन को 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक दे दे।
मंडी प्रधान ने कहा कि अब की बार प्रदूषण फैलने से रोकने के लिये मंडी के फसल को साफ करते समय, जमादार आदि द्वारा फूंस बरसाते समय किसी भी पंखे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। 15 सितंबर से किसानों की केवल साफ फसल की ढेरी ही मंडी के बिकेगी और उसकी सफाई केवल एक बार ही होगी। मार्केट कमेटी से भी आग्रह किया जाएगा कि वह भी गांव में मुनियादी करवाए कि मंडी के अंदर केवल सफाई की गई फसल की बिक्री होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिस भी आढ़ती, राइस मिल मालिक या निर्यातक के द्वारा जो पैसा देना है, वह 30 सितंबर से पहले दे दे। मंडी में किसानों की धान की फसल की खरीद 8.30 बजे से पहले नहीं कि जाएगी। मंडी स्थित मंदिर की कमेटी कमेटी के पूर्व प्रधान से हिसाब किताब मांगा जाए और दोबारा से नई कमेटी बनाई जाए। इस अवसर मंडी के आढ़ती पवन बंसल, हरि दास जिंदल, राजेश पाई, सतनारायण पाई, श्याम लाल नोच, जसमेर ढांडा, ईश्वर जैन, पूर्व प्रधान सतीश जैन, जय किशन मान, रामनिवास खुरानियां, बलकार, कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित थे।
कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि मंडी प्रधान व एसोसिएशन का ऐसा प्रस्ताव आया था। उनकी कमेटी के अधीन 44 गांव आते हैं, सभी के सरपंचों को नोटिफिकेशन जारी किए कि वे अपने गांव के किसानों को मुनियादी द्वारा बताएं कि कैथल मंडी में बिना साफ फसल की कोई बोली नहीं होगी।