फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव में नुकसान हुआ तो संपति कुर्क करके की जाएगी भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रव में नुकसान हुआ तो संपत्ति कुर्क करके की जाएगी भरपाई : एसडीएम
विज्ञापन

पंचायत भवन में सरपंचों की बैठक में जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर जारी किए आदेश
फोटो संख्या-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर एसडीएम कमलप्रीत कौर ने शनिवार शाम पंचायत भवन में तीन ब्लॉकों के सरपंचों की बैठक ली। जिसमें एसडीएम ने आरक्षण आंदोलन को लेकर सरकार की हिदायतों के बारे में अवगत करवाया और स्पष्ट कहा कि आरक्षण आंदोलन में यदि कोई व्यक्ति हिंसा, तोड़फोड़ या आगजनी में शामिल हुआ मिला तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नुकसान की भरपाई उसकी संपत्ति कुर्क करके की जाएगी। बैठक में सरपंचों के अलावा बीडीपीओ, तहसीलदार कैथल सहित अन्य अधिकारी व पटवारियों ने भी भाग लिया।
दोपहर बाद हुई बैठक में एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। लेकिन किसी को भी हिंसा, तोड़फोड़ या आगजनी करने का अधिकार नहीं होगा। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि यदि कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान जो भी व्यक्ति हिंसा में शामिल होगा, उसके खिलाफ बल प्रयोग किया जाएगा। इतना ही नहीं यदि इसमें कोई युवा शामिल हुआ तो उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी भी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने सरपंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। अपने-अपने गांव में शांति बनाए रखें। गांव में शांति कमेटी का गठन कर लोगों से आपसी संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक 20 को
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक आगामी 20 अगस्त को आरकेएम फार्म में सुबह बुलाई गई है। जिसमें आगामी 25 अगस्त को कैथल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के शांतिपूर्वक विरोध को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू बांगड़ सौंगल व जिला महासचिव संदीप कुकरकंडा ने बताया कि 12 अगस्त को जसिया में हुए भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अगुवाई में फैसला लिया गया था कि 16 अगस्त से प्रदेश के 9 जिलों में जहां भी सीएम व वित्त मंत्री के कार्यक्रम होंगे, उनका विरोध किया जाएगा। साथ ही मांगें पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर सतबीर मलिक, रत्न चंदाना, अमरनाथ नरड़, मियां सिंह जाजनपुर, बलवान बलबेड़ा, बीरा बलबेड़ा, जगमोहन माजरा, वेदपाल मानस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें