फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के सीजन को लेकर मंडी आढ़त एसोसिएशन हुई सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के सीजन को लेकर मंडी आढ़त एसोसिएशन हुई सजग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गेहूं के सीजन को ध्यान में रखते हुए मंडी आढ़त एसोसिएशन, व्यापारी व मार्कीट कमेटी पूरी तरह सजग हो गई है। सीजन के दौरान किसानों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान जयदीप राणा ने फसल की आवक के मध्यनजर तैनात किए गए नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कलायत जगदीप ङ्क्षसह से न केवल मुलाकात की बल्कि उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र बारे जानकारी देते मंडी प्रधान जयदीप राणा ने बताया कि कलायत अनाज मंडी ऐसी मंडी है जो जिला कैथल में इकलौती कपास की मंडी होने के कारण यहां न केवल भारी मात्रा में कपास किसानों द्वारा लाई जाती है बल्कि नरमा की खरीददारी करने के लिए प्रदेश भर के व्यापारी यहां पहुंचते है या फिर किसी एजैंसी के माध्यम से खरीद करवाते है। इस सबके बावजूद यहां दमकल वाहन नहीं है जो कि मंडी में होना अति आवश्यक है। जयदीप राणा ने बताया कि एसडीएम जगदीप ङ्क्षसह ने पत्र स्वीकार करने के साथ उन्हें आश्वासन दिया कि मंडी में इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि न तो किसान परेशान होगा तथा न ही व्यापारियों को कोई दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें