फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने टटोली पार्षदों की नब्ज, एक घंटे तक चली बैठक के बाद चेयरमैन का चुनाव पार्षदों पर छोड़ा, दो दिन में दो नाम देने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। छह माह से भी अधिक समय से खाली पड़े कैथल नगर परिषद चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर के सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार शाम लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पार्षदों की नब्ज टटोली। जिसमें 19 पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बेदी ने पार्षदों से ही सहमति से चेयरमैन पद के लिए दो दिन में 2 नाम चुनने को कहा। कुछ पार्षदों ने एक बार फिर से भाजपा संगठन पर फैसला छोड़ने की बात कही। लेकिन पार्षदों ने खुद ही चेयरमैन का चुनाव करने की वकालत की। जिस पर मंत्री ने पार्षदों पर ही फैसला छोड़ दिया। हालांकि बैठक के तुरंत बाद चेयरमैन चुनाव को लेकर पार्षदों के साथ किसी बैठक से मंत्री कृष्ण बेदी साफ मुकर गए और कहा कि कुछ पार्षद उनसे विकास कार्यों की मांग को लेकर मिलने के लिए आए थे।
भाजपा के जिला महामंत्री की ओर से शनिवार सुबह ही करीब 20 पार्षदों को शाम 4 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में मंत्री कृष्ण बेदी के साथ बैठक का निमंत्रण दिया था। शाम को मंत्री कृष्ण बेदी पहुंच गए। 4 बजकर 30 मिनट पर मंत्री की फॉरेस्ट में चेयरमैन अरुण सर्राफ, भाजपा प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र, धर्मपाल शर्मा, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, महामंत्री संजय भारद्वाज के साथ करीब 5 बजकर 40 मिनट तक बैठक चली।
विज्ञापन

तब तक 19 पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि भी पहुंच गए। 5 बजकर 40 मिनट पर ही मंत्री के साथ इन पार्षदों की बैठक शुरू हो गई। जिसमें प्रतिनिधि विनोद शर्मा, कृष्ण सैनी एडवोकेट, सुरेंद्र पहलवान, वरुण मित्तल, काका सचदेवा, प्रवीण सिंगला, संजय गर्ग, सुरेश कश्यप, सतप्रकाश अग्रवाल, धर्मबीर भोला, पार्षद गोपाल सैनी, महेंद्र थरेजा, कुलदीप सैनी, दलबीर भान, नरेश मित्तल, प्रवीण शर्मा, विनोद सोनी, बलजीत रंगा, नरेश नायक शामिल थे। मंत्री ने सभी का परिचय लेने के बाद कहा कि पहले चेयरमैन के हटने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और अब सर्वसम्मति से चयन करने को कहा। इस पर कुछ पार्षदों ने फैसला संगठन पर छोड़ने की बात कही तो अधिकतर ने कहा कि संगठन पर छोड़ने वाले ही सबसे पहले संगठन का विरोध करते हैं। हटाया जाना कांग्रेस समर्थक वाइस प्रेजीडेंट को था, हटा दिया भाजपा के प्रेजीडेंट को। ऐसे में फैसला पार्षदों पर छोड़ दें। बैठक के सूत्रों ने बताया कि मंत्री कृष्ण बेदी ने पार्षदों पर छोड़ते हुए 2 दिन में 2 नाम तय करके बताने को कहा। ताकि उन्हें सीएम से मिलवाया जा सके। इसके बाद बैठक खत्म कर दी गई।
बैठक के तुरंत बाद में कृष्ण बेदी ने आधिकारिक बैठक होने की बात से ही इंकार कर दिया और कहा कि कुछ पार्षद उनसे विकास कार्यों को लेकर मिलने के लिए आए थे। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा चेयरमैन चुनने के लिए प्रयास कर रही है या नहीं तो उन्होंने कहा कि भाजपा प्रयास कर रही है। लेकिन यह बात वे कैमरे पर थोड़ा ही बताएंगे। आंतरिक रूप से प्रयास जारी हैं।
विनोद सोनी ने खुद पर हमले का मुद्दा उठाया : बैठक में सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्षद विनोद सोनी ने अपने ऊपर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया और इसमें कार्रवाई के संबंध में भी आवाज उठाई।
आज होगी एक गुट की बैठक : एक पार्षद ने बताया कि आज एक गुट की बैठक होगी। जिसमें करीब 16 से अधिक पार्षद भाग लेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि दो की बजाए 1 पार्षद के नाम का ही चेयरमैन के चुनाव कर पार्टी संगठन को बता दिया जाए।
विज्ञापन

छह माह से कैथल नगर परिषद चेयरमैन का पद खाली पड़ा है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद तत्कालीन चेयरमैन यशपाल प्रजापति को हटना पड़ा था। उनके बाद वाइस चेयरमैन डा. पवन थरेजा बतौर कार्यकारी चेयरमैन काम-काज संभाले हुए हैं।


सहकारिता मंत्री ने टटोली पार्षदों की नब्ज, एक घंटे तक चली बैठक के बाद चेयरमैन का चुनाव पार्षदों पर छोड़ा, दो दिन में दो नाम देने को कहा
मीडिया के सामने बैठक की बात से ही मुकरे मंत्री, कहा-पार्षद शहर के विकास के लिए ग्रांट की मांग को लेकर आए थे उनके पास
जबकि भाजपा जिला महामंत्री ने सभी पार्षदों को बुलाया था फोन करके
लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में हुई बैठक
पहले जिले के नेताओं के साथ की मंत्रणा, फिर टटोली पार्षदों की राय जानीं
फोटो संख्या-28 व 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें