फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की बाइक रैली को जाट नेता करेंगे पंक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह की बाइक रैली को जाट नेता करेंगे पंक्चर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली को फेल करने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जिसका खुलासा कैथल में समिति की ढांड रोड पर स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. हजूर सिंह जाखौली ने की। बैठक में प्रवीण किच्छाना, प्रदेश स्तरीय नेता बलवान कोटड़ा, मास्टर अजमेर हरसौला सहित अन्य ने बताया कि पिछले साल 19 मार्च को समिति के साथ हुए समझौते की 6 मांगें को आज तक पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण जींद में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली का विरोध किया जाए। अब चाहे सरकार कोई एलान करे, केस वापस ले या कुछ और। जब तक उनकी पूरी मांगें नहीं हो जाती, तब तक वे संघर्षरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में सामाजिक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया जाना था, लेकिन सरकार ने तीन तलाक में पूरा सत्र निकाल दिया। जिस कारण कैथल जिले में 15 फरवरी को जींद कूच के लिए 12 टीमों का गठन किया गया। 4 गुहला-चीका क्षेत्र के लिए तो बाकी 8 कैथल, कलायत, पूंडरी, राजौंद के लिए हैं। इसके लिए 750 ट्रैक्टर-ट्रॉली कैथल तो 250 ट्रैक्टर-ट्रॉली गुहला से तैयार की गई हैं। प्रशासन जहां रोकेगा, वहीं पर सड़क पर टेंट लगाकर बैठ जाएंगे। जाट समाज टकराव की पहल नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से जींद तक बाइक से पहुंचने से रोकने के लिए फतेहाबाद, सिरसा व जींद, करनाल से असंध मार्ग पर बाइक जत्थों को रोकने के लिए जींद, कैथल, अंबाला, पंचकुला व यमुनानगर के सदस्यों की ड्यूटी, रोहतक पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव के कार्यकर्ताओं की रोहतक की ओर से आने वाले जत्थों को रोकने, सफीदों की ओर से आने वाले जत्थों को रोकने के लिए पानीपत, गोहाना की ओर से आने वाले बाइक जत्थों को रोकने के लिए सोनीपत के समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। जींद में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया जाएगा। यदि उतर गया तो उसके चारों ओर जाट समाज के लोग खड़े दिखाई देंगे। कैथल से 14 फरवरी को भी जींद के लिए कूच कर सकते हैं। 36 बिरादरी को लेकर आगामी 18 फरवरी को न्याय दिवस मनाया जाएगा। 19 मार्च तक भी सरकार ने समझौते की बातों को लागू नहीं किया तो हर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी विरोध किया जाएगा। कैथल में अजमेर हरसौला, मियां सिंह जाजनपुर, अमरनाथ नरड़, कुलदीप गढ़ी, दिलीप गुहणा, सुरजीत सरपंच हरिपुरा, राजा कसान, कप्तान बलजीत भाणा, जोगी राम चौशाला, रामफल तारागढ़, राजेश सजूमा, सुखविंद्र गोयत, शीशराम बालू, दलीप बालू, गजे सिंह बालू, जिले सिंह गुलियाणा प्रचार करेंगे। युवाओं में सोनू सोंगल, संदीप कुकरकंडा, शीशपाल हजवाना, जगदेव चीका, गुरदेव बालू, इश्वर बालू, अमरजीत सौंगरी, धर्मबीर, भरत, होशियार, अनिल प्रचार करेंगे।


- जाट आरक्षण संघर्ष समिति बैठक में तैयार किया एक्शन प्लान, जिला अनुसार लगाई सदस्यों की ड्यूटी
कहा- अब जींद में भी शाह के हेलीकॉप्टर के चारों ओर कोई और नहीं जाट समाज के लोग ही खड़े दिखाई देंगे
फोटो नंबर-06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें