अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। आने वाले चुनावों में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। प्रदेश में खुशहाली आएगी तथा पंचायतों का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुनील पंवार ने रविवार को गुहला के गांव भूना में आयोजित ब्लाक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लोग मौजूदा सरकार से पूरी तरह से तंग आ चुके हैं। प्रदेश में अगली सरकार डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब सिंह जोनल इंचार्ज अध्यक्ष पंचायती राज ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इस अवसर पर नरेश जांगड़ा, जसवीर गुर्जर, अमृतलाल जांगड़ा, विमल नंबरदार, डा अतुल चानना, सुभाष सीड़ा, मक्खन सिंह, सोहन सिंह, नरेश भूना, दीपक, सोनू, रोहित, रामफ ल,रोहताश भुना, साहब जनेदपुर, रणधीर सिंह व अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
कांग्रेस सरकार बनने पर बदलेगा युवाओं का भविष्य : पंवार
फोटो नंबर-31