फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा छोड़ सज्जन सिंह ढुल ने थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। भाजपा से सज्जन सिंह ढुल ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। रविवार को पाई में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें विधिवत तौर पर कांग्रेस में शामिल करवाया। सुरजेवाला ने मनोहर सरकार को खटारा सरकार बताते हुये उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिस बेटी को बचाने व पढ़ाने की बातें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री करते है, वे बेटियां ही आज सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि कल ही कुरुक्षेत्र की बेटी का क्षत विक्षत शव व रेप की जो घटना हुई और उसके बाद पानीपत में भी बच्ची के रेप कर हत्या करने की घटना ने दहला कर रख दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सज्जन सिंह ढुल ने कहा कि मैं पहले कांग्रेस में आया और मुझे टिकट भी मिला, परंतु वह चुनाव हार गया। बाद में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा कि सरकार बनी तो वह कार्यकर्ता के नाते किसी काम से उनके पास गया तो हुड्डा ने कहा कि वह सिर्फ विधायकों के ही कार्य करता है। हारे हुये कार्यकर्ताओं के नही। इस पर उसने अपना अपमान समझा और पार्टी छोड़ दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, सतवीर भाणा, बिल्लू चंदाना, दिनेश ढुल एडवोकेट, सुरेश शर्मा पिलनी, कविराज शर्मा, रणधीर राणा, राम निवास मित्तल कैथल, कृष्ण ढुल, अमन चीमा, जगदीश पाई, बलवीर फौजी, रामचंद्र सिसला, धर्मवीर कोलेखां, राजा राम बड़ सिकरी, नरेश पाई आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



सज्जन सिंह ढुल ने थामा कांग्रेस का दामन
फोटो संख्या-31 व 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें