फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईलाज लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था डेंगू पीड़ित, एक व्यक्ति ने झगड़ा कर मुहं से काटा कान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया था डेंगू पीड़ित, एक व्यक्ति ने झगड़ा कर मुंह से काटा कान
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डाक्टर का इंतजार कर रहे डेंगू पीड़ित मरीज से झगड़ा करते हुए दांतों से कान का निचला हिस्सा काट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एएसआई मनबीर सिंह ने आरोपी कुलविंद्र सिंह निवासी टटियाणा को धारा 323, 326, 506 तहत गिरफ्तार किया है। गांव टटियाना निवासी मजदूरी का काम करने वाले डेंगू से पीड़ित करीब 32 वर्षीय युवक की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 2 दिसंबर की शाम को वह गांव में डाक्टर का इंतजार कर रहा था। मौके पर आए आरोपी ने बेवजह झगड़ा करते हुए उसके दायें कान काट खाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि अंधेरा होने कारण उस समय घटना स्थल से कटे कान का टुकड़ा नहीं मिल सका। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें