फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का जातिगत आंकड़ा गल्त-कोटड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों का जातिगत आंकड़ा गलत : कोटड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मीटिंग अंबाला रोड आरके फार्म पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मिया सिंह सरपंच जाजनपुर ने की। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कराया गया कर्मचारियों का जातिगत आंकड़ा गलत तरीके से पेश किया गया है। हरियाणा बैकवर्ड कमीशन के पास यह आंकड़ा भेजने का मतलब है कि जाट आरक्षण की मांग को किसी रूप में लंबा करने की सोच सरकार की दिखाई देती है। लेकिन जाट आरक्षण संघर्ष समिति हरियाणा सरकार से पहले भी कह चुकी है कि अगर जाट समाज को सरकार आरक्षण देना चाहती है तो यह सर्वे हरियाणा के गांव से सामाजिक स्तर पर करवाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना ने बताया की जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने अपने पदाधिकारियों की जिम्मेवारी गांव-गांव में सर्वे करके लाने की लगाई है। इस सर्वे में सामाजिक रूप से जाट समाज आर्थिक रूप से पिछड़े का आंकड़ा तैयार करके देने की ड्यूटियां लगाई हैं। संघर्ष समिति यह आंकड़ा 22 दिसंबर तक तैयार करके सरकार को सौंप देगी। समाज के लोगों ने बताया की जाट के साथ 19 मार्च का समझौता सही समय पर लागू नहीं किया तो आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष मिया सिंह जाजनपुर व शमशेर नीमवाला ने बताया की जाट सेवा संघ द्वारा छोटू राम प्रतियोगी परीक्षा व कौशल केंद्र के निर्माण में जिला की कमेटी ने निर्णय लिया है कि कैथल जिला के हर गांव से हर घर से एक एक ईंट भेजी जाएगी। इसके लिए भी जिला पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। कलायत में रैली करने वाले लोग एकदम से सरकारी हैं, जाट समाज की आरक्षण की मांग से उनका कोई लेना देना नहीं है। अगर वे लोग समाज के हितैषी होते तो कौम के हर आंदोलन में भाग लेते न कि सरकार द्वारा तय की गयी चाल पर चल कर समाज को बांटने का काम करते। अगर ये लोग लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार की खिलाफत करके आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाते। इस मौके पर सुभाष भागल, पला राम प्रधान गुहला, जगदेव बदसुई, जोगी राम चौशाला, सोनू सोंगल, मोपी चहल कोटा नंबरदार, राजा कसान, सुन्दर लाल सेरधा, सुरजीत हरिपुरा, सुखविंदर दुंदरेहरी, अजमेर हरसोला, मोहित देबन, राजेश जागलान, भरत हरिगड़, महिंद्र सरन रामगढ़ मौजूद थे।
विज्ञापन




सरकार आरक्षण की लड़ाई को लंबा खींचना चाहती है
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में बोले बलवान कोटड़ा
फोटो न. 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें