फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिसंबर को आएगा भूकंप, आपदा प्रबंधन की होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिसंबर को आएगा भूकंप, आपदा प्रबंधन की होगी परीक्षा
विज्ञापन

डीसी ने ली मॉक ड्रिल को लेकर अधिकारियों की बैठक
मॉक ड्रिल के लिए डीसी ने ली बैठक
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा मॉक ड्रिल में शामिल
लघु सचिवालय से होगी शुरुआत
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह होंगे इंसीडेंट कमांडर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सुनीता वर्मा ने कहा कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला में भूकंप के लिए मेगा मॉक ड्रिल होगी, इस ड्रिल में सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जिम्मेवारियों को गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ जिला कैथल में भी एक साथ होगी। इस ड्रिल की गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए अपनी तैयारी को अंजाम दें।
सुनीता वर्मा लघु सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में भूकंप के लिए आयोजित की जाने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमारी परीक्षा है तथा इसका आंकलन है कि हम संसाधनों व मेन पॉवर के मामले में कितने तैयार हैं और आपदा के समय उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरणों को पूरी तरह से तैयार रखें। उन्होंने कहा कि आपदा प्राधिकरण, राज्य आपदा प्राधिकरण तथा जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हरियाणा प्रदेश में मेगा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जा रहा है, जिसके लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

भूकंप के समय सबसे ज्यादा नुकसान भवनों के साथ-साथ मोबाईल टॉवर गिरने से संचार व्यवस्था के ठप्प होने का अंदेशा होता है। हमें अपने संचार नेटवर्क को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य करना होगा।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि ड्रिल के समय जिला आपदा प्लान पूरी तरह तैयार होगा तथा लघु सचिवालय से अलार्म बजते ही इस भूकंप की मॉक ड्रिल का शुभारंभ होगा। इससे पूर्व 20 दिसंबर को टेबल टॉक मॉक अभ्यास करवाया जाएगा। नंबर 1 स्तर पर जिला स्तर तथा नंबर 2 पर राज्य स्तर की मदद की जरूरत पड़ती है। इसलिए इंसीडेंट रिस्पोंस सिस्टम को सशक्त बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इंसीडेंट कंमाडर के रूप में वे खुद कार्य करेंगे तथा सूचना लाईजन और सुरक्षा का कार्य देखेंगे। इस मॉक ड्रिल के दौरान सूचना अधिकारी के रूप में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी के रूप में डीएसपी तथा लाईजन आफिसर के रूप में नगराधीश तथा लॉजीस्टिक सैक्टर में जिला राजस्व अधिकारी सभी प्रकार की संसाधनों की अपडेट के साथ तैयार रहेंगे, जिसमें उपलब्ध किस्तियां, एंबुलैंस, मेडीकल टीम आदि होंगी।
विज्ञापन

राहत शिविर के रूप में जाट कालेज मैदान को उपयोग किया जाएगा, जिसमें राहत शिविर के इंचार्ज जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव होंगे।
बैठक में अमर उजाला द्वारा उठाए गए लघु सचिवालय में अग्निश्मन यंत्रों व सायरन सिस्टम की खराबी के मामले का भी जिक्र हुआ और इसे शीघ्र ही ठीक करवाने के निर्देश डीसी सुनीता वर्मा ने जारी किए। एडीसी ने कहा कि मॉक ड्रिल से पूर्व इन सभी तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। अमर उजाला द्वारा 15 दिसंबर के अंक में ही इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें