‘भाषण नहीं, आंकड़ों से बताइये आपने तीन साल में क्या किया है’
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भाषणबाजी छोड़िए और आंकड़ों के साथ बताइये कि आप ने तीन साल से अधिक समय की अपनी सरकार के दौरान जनता के लिए किया क्या है। ईश्वर सिंह मंगलवार को राहुल गांधी की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य सचिव रणधीर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कैसी सरकार है जिसके बनते ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आम लोगों की पहुंच से और दूर हो गई। हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दलित उत्पीड़ की घटनाओं में हरियाणा का पांचवां नंबर है। इस अवसर पर रामधारी कश्यप, यूथ कांग्रेस के गुहला अध्यक्ष दीपक शर्मा, सुधीर मिड्डा, गुरप्रताप सिंह फौजी, केहर सिंह, मग्गर सिंह, लीलराम गुरतेज सिंह कुलदीप पाला हरिगढ़ बूटा सिंह लालपुर निर्मल नंबरदार बैसाखी भूना जसबीर सिंह चरण सिंह राम सिंह गुरमेल भागल मिट्ठू मेहता अनिल गर्ग दर्शन प्रजापत अंग्रेज नंबरदार अशोक कुमार मौजूद रहे।
पूर्व सांसद ईश्वर सिंह शिक्षा, सेहत और रोजगार के विषय पर भाजपा सरकार को घेरा
फोटो नंबर-21