फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए ले रही जनकल्याणकारी फैसले:-बैरागी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए कर रही प्रयास: बैरागी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। जिसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। बैठक में महिला मोर्चा की पूरे प्रदेश में मंडल व जिला स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर निर्मला बैरागी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सशक्त है। सभी 22 जिलों में कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश की कुल 287 में 280 मंडलों को गठित किया गया है। बाकी मंडल कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। अब मेवात में महिला मोर्चा का गठन किया गया है। बैरागी ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं की स्थिति काफी मजबूत है। उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं के मनमुटाव के सवाल पर कहा कि पिछले कुछ समय पहले ऐसी परिस्थितियां बनीं जिसके कारण ऐसा हुआ है। लेकिन पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। भाजपा की सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गईं हैैं। जिला कार्यकारिणी के गठन पर कहा कि महिलाओं के नाम आ चुके है। जिस पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, जिला सचिव भाजपा कुमारी संगीता, महामंत्री रेणु सैनी, पूनम, कमलेश कौशिक, रोशनी, माया देवी, आशू सैनी, संतोष आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें