फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार वर्कशॉप में लगी आग, करीब 22 लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार वर्कशॉप में लगी आग, मशीनें जलकर राख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड पर एक वर्कशॉप में आग लगने के कारण लगभग 22 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। व्हील अलाइमेंट मशीन, व्हील बैलेंसिंग मशीन व दो एयर कंप्रेशर सहित काफी कीमती सामान जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस से घटना का दौरान किया। आग में कई गाड़ियों के कागजात भी जलकर राख हो गए।
वर्कशॉप के मालिक नानकपुरी कॉलोनी के नजदीक वीरकुंड निवासी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उसके अंबाला रोड पर अशोका बार के पीछे जेएस मोटर्स के नाम से वर्कशॉप है। जिसमें लाखों रुपये की मशीन व स्पेयर पार्ट का सामान था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी वर्कशॉप को बंद करके गया था। सुबह करीब 10 बजे वर्कशॉप में काम करने वाले एक युवक आया। जिसने उसे वर्कशॉप में आग लगने व छत गिरने की सूचना दी। जब उसने वर्कशॉप में आकर देखा तो वहां पर सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वर्कशॉप में तीन लाखों रुपये की कीमत की मशीन थी। सामान सहित वर्कशॉप में करीब 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना एसएचओ जसंवत कुमार ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मेहनत से उठा था, एक ही झटके ने बर्बाद कर दिया : वर्कशॉप के मालिक जोगिन्द्र ने बताया कि वह गाड़ियों के काम सीखकर मेहनत से वर्कशॉप खोली थी। वर्कशॉप में लाखों की मशीन थी। मशीनों के लिए अपने संबंधियों से लाखों रुपये का कर्ज लिया हुआ है। आग लगने की एक ही झटके से उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उसने सरकार से गुहार लगाई है कि उसके नुकसान की भरपाई करवाई जाए।

फोटो नंबर- 40, 41, 42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें